Location: Manjhiaon
मझिआंव: नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी के द्वारा गुरुवार को में रोड ,बाजार समिति एवं सब्जी बाजार सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण की। जहां मेंन रोड बाजार में सड़क के किनारे नाली से बाहर किये गये दुकानदार के द्वारा अतिक्रमण को हटाने की निर्देश दी गई।अगर वे सभी अपना -अपना अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो बाध्य होकर पुलिस एवं पदाधिकारी के सहयोग से इस अतिक्रमण को हटाया जाएगा। क्योंकि मुख सड़क में आए दिन अतिक्रमण के कारण जाम लगी रहती है । जिससे लोगों को अति आवश्यक कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है।
इसके बाद बाजार समिति में भी निरिक्षण की, जहां सामुदायिक शौचालय के समिप होटल के पास से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है जिसे दीकानदारो को गंदगी नहीं फैलाने की निर्देश दी ,अन्यथा कारवाई करने की बात कही , चुनाव जीतने के बाद पहली बार जांच के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी के त्यौहार कड़ा अपनाते हुए अतिक्रमण मुक्त करने एवं बाजार समिति में भी लोगों को आने -जाने के लिए रास्ता छोड़कर सब्जी बाजार एवं अन्य दुकान लगाने की निर्देश दी।
बताते चले की नवरात्रि के समय में सामुदायिक शौचालय एवं बगल में स्थित होटल से गंदा पानी रोड पर बहकर आने से इस नवरात्रि में दुर्गा मंदिर में पुजा के लिए आने -जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, वही दुर्गंध भी आती है, जिसकी लिखित सूचना दुकान दारो के द्वारा तीन दिन पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी को देकर कार्रवाई की मांग की गई थी।











