सगमा में छठ पूजा कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, सूर्य मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

Location: सगमा


सगमा (गढ़वा): प्रखंड क्षेत्र में छठ पूजा जैसे धार्मिक आयोजन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा और विवाद को जन्म दे दिया है। यह मामला बीरबल गांव स्थित सूर्य मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा बताया जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार 24 मार्च को आदित्य सूर्य मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में छठ पूजा का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति के नाम पर ऑर्केस्ट्रा कलाकारों को बुलाया गया, जहां कथित रूप से फूहड़ भोजपुरी गीतों पर अश्लील डांस कराया गया।
वायरल वीडियो में मंच पर नर्तकियों के साथ ट्रस्ट के उपाध्यक्ष भोला शाह, सदस्य भिनसेरी भुईयां को नृत्य करते हुए देखा जा रहा है। वहीं ट्रस्ट के सचिव श्रीकांत कुमार भी मंच पर मौजूद होकर कार्यक्रम का उत्साहवर्धन करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि छठ पूजा जैसे पवित्र और आस्था से जुड़े पर्व में इस तरह के आयोजन से धार्मिक मर्यादा को ठेस पहुंची है। लोगों ने इसे आस्था के साथ खिलवाड़ करार दिया है।
ग्रामीणों ने सूर्य मंदिर ट्रस्ट से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी, श्री बंसीधर नगर से ट्रस्ट की मान्यता समाप्त करने की भी मांग उठाई है।
फिलहाल यह मामला पूरे प्रखंड क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग प्रशासन से उचित कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!