नगर निकाय चुनाव 2026: श्री बंशीधर नगर में अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन, बढ़ी चुनावी हलचल

Location: Garhwa

नगर निकाय (आम) चुनाव–2026 के तहत शुक्रवार को जिले के वंशीधर नगर निकाय में नामांकन दाखिल किए गए। इस दौरान नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर में अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जिससे यहां चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
जानकारी के अनुसार, नगर परिषद गढ़वा में अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। वहीं नगर पंचायत मंझिआँव में भी अध्यक्ष और वार्ड पार्षद दोनों पदों के लिए नामांकन शून्य रहा।
नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर में अध्यक्ष पद के लिए किरण कुमारी और विजया लक्ष्मी ने अपना नामांकन दाखिल किया, जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए नीरज कुमार मेहता ने नामांकन कराया। इससे पहले श्री बंशीधर नगर में अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन दाखिल हुआ था, लेकिन आज दो नए नामांकन आने के बाद मुकाबला रोचक होने की संभावना बढ़ गई है।
नामांकन प्रक्रिया के साथ ही नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती दिख रही हैं और प्रत्याशियों के समर्थक सक्रिय हो गए हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!