धुरकी में कांग्रेस का ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान, संविधान और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

Location: Dhurki

धुरकी, गढ़वा: गढ़वा जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा रविवार को ए.ए.एम.बी. पब्लिक स्कूल, धुरकी में “जय बापू, जय भीम, जय संविधान” अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धुरकी प्रखंड की कार्यकारी अध्यक्ष बिमला देवी ने की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष औबेदुल्लाह हक अंसारी ने कहा कि महात्मा गांधी (बापू) का भारत की आजादी में योगदान किसी से छिपा नहीं है। बापू की विचारधारा, सत्य और अहिंसा पर आधारित है, जिसे आज भी अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान ने सभी वर्गों को समान अधिकार प्रदान किए।

कार्यक्रम के प्रखंड प्रभारी और जिला महासचिव ओम प्रकाश चौबे ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “बापू ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत को आजादी दिलाई। हमें उनकी और बाबा साहेब की विचारधाराओं को गांव-गांव, पंचायत-पंचायत और हर व्यक्ति तक पहुंचाना है।”

उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में संविधान को सुरक्षित रखने और भ्रामक प्रचार को रोकने के लिए कांग्रेस पार्टी सक्रिय भूमिका निभा रही है।

इस कार्यक्रम में नगर उंटारी मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, सगमा प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार यादव, जमाल अंसारी, मनोज यादव, बशीर अहमद उर्फ जॉनसन, सत्यम कुमार, नुमान अंसारी, मकबूल आलम, अभय कुमार, और अफरोज आलम समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Ghulam Rabbani

    Location: Dhurki Ghulam Rabbani is reporter at आपकी खबर News from Dhurki

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!