दिव्यांग बच्चों को पढ़ने के लिए गुरुजी जाएंगे उनके घर तक

Location: रांची

रांची : दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने एक अच्छी पहल की है। दिव्यांग बच्चों को सरकार घर पर ही प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध कराएगी। ऐसे दिव्यांग बच्चे जो स्कूल आने-जाने में असमर्थ हैं उनको शिक्षित करने के लिए शिक्षक उनके घर तक जाएंगे। घर पर ही उन्हें पढ़ाएंगे। शिक्षा विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है।
दिव्यांग बच्चों का सरकार सर्वेक्षण कर पता कराएगी कि ऐसे कितने बच्चे हैं जो स्कूल आगे आने-जाने में असमर्थ हैं। सर्वे के बाद उनकी शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। शिक्षा विभाग ने सर्वे करने को लेकर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है। प्रखंड स्तर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और बीपीओ को सर्वेक्षण करने की जिम्मेदारी दी गई है। शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों से जल्द सर्वेक्षण का रिपोर्ट मांगी है। संख्या के आधार पर शिक्षकों की स्कूलों से बच्चों के घर तक जाने के लिए प्रतिनियुक्ति की जाएगी । सरकार की इस पहल से दिव्यांग बच्चे घर बैठे पढ़ सकेंगे। सरकार की ओर से की जा रही यह बिल्कुल नई पहल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!