दिल दहला देने वाली वारदात: पिता ने बेटी और नवजात की कर दी हत्या, नदी किनारे दफनाए गए शव बरामद

Location: Meral

गढ़वा,

मेराल थाना क्षेत्र के औरैया गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी 18 वर्षीय बेटी और उसकी नवजात संतान की हत्या कर दोनों को नदी किनारे दफना दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतका के प्रेमी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता अनिल चौधरी को हिरासत में लिया। पूछताछ में जब अनिल ने अपना अपराध कबूल किया तो उसकी निशानदेही पर फुलववरिया नदी और हारने दुबे पहाड़ी के पास खुदाई कर मां-बेटे के शव बरामद किए गए। दंडाधिकारी की मौजूदगी में शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका राधिका कुमारी बीते एक वर्ष से प्रेम संबंध में थी और अपने रिश्तेदार रूपन चौधरी (निवासी रेहला) के साथ रह रही थी। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन राधिका ने गढ़वा सदर अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया था।

राधिका के प्रेमी रूपन चौधरी द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन की। गिरफ्तार आरोपी से विस्तृत पूछताछ जारी है और पुलिस इस हत्याकांड से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

थाना प्रभारी ने कहा कि “यह एक बेहद संवेदनशील मामला है। अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है।”

इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों में ग़म और आक्रोश दोनों है। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!