दानरो घाट पर गूंजा गंगा स्तुति का स्वर, पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

Location: Garhwa

गढ़वा: विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर गढ़वा के दानरो सहीजना छठ घाट पर बुधवार को एक भव्य गंगा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीओ संजय कुमार की अगुवाई में आयोजित इस अनूठे जागरूकता कार्यक्रम ने नदियों और जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में एक नया संदेश दिया।

वाराणसी के अस्सी घाट और रांची से आए पुरोहितों की टोली ने पारंपरिक वैदिक विधियों से दिव्य गंगा आरती कराई। शिव तांडव स्तोत्र, अच्युतम केशवम और सुंदर भजनों की प्रस्तुति से वातावरण आध्यात्मिक और भावनात्मक हो उठा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ कार्यक्रम में शुरू से अंत तक एकाग्र रही।

एसडीओ संजय कुमार ने उपस्थित नागरिकों को संकल्प दिलाया कि वे दानरो नदी को स्वच्छ और जीवंत बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही “दानरो महोत्सव” के रूप में एक वार्षिक जनजागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके तहत नदी तटों पर वृक्षारोपण, स्वच्छता, अतिक्रमण व अवैध बालू उठाव के खिलाफ स्थानीय निगरानी दल गठित किए जाएंगे।

इस आयोजन में छठ सेवा समिति, गायत्री परिवार, पर्यावरण परिवार, आरपी नर्सिंग स्कूल, बीएसकेडी व ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल समेत कई संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही। सुंदरकांड मानस मंडली की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

डॉ. पतंजलि केसरी, संजय सोनी, जितेंद्र सिंहा, संजीत सिंहा, विनोद पाठक, ममता तिवारी, नितिन तिवारी, मनोज द्विवेदी, अनिता दत्त, संजय सिंह, रश्मि सिंहा, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमा प्रदान की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    खबर पलामू से

    खबर पलामू से

    नाबालिग युवक ने खाया जहर, गंभीर हालत में गढ़वा रेफर

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    श्री शनि देव मंदिर में नौवाँ वार्षिक महा महोत्सव शुरू, भक्ति और श्रद्धा में सराबोर हुआ अहिरपुरवा

    7 से 28 जून तक प्रत्येक रविवार तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, होगा मेंटेनेंस कार्य

    error: Content is protected !!