लगातार तीसरी बार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Location: Manjhiaon



मझिआंव। प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी को लगातार तीसरी बार भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किए जाने पर मझिआंव, बरडीहा और कांडी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मझिआंव स्थित शिवेसर चंद्रवंशी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमाला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी के लगातार तीसरी बार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति उनके योगदान और सक्रिय भूमिका की सराहना की।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए वे आगे भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताया है।
उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि क्षेत्र के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश के कर्मवीर कुमार सहित राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के सभी भाजपा पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए तीसरी बार यह जिम्मेदारी दी है और वे इस विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
डॉ. चंद्रवंशी ने कहा कि तीसरी बार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने का श्रेय भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और विश्वास के बल पर वे संगठन को और मजबूत करने तथा जनता की सेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
कार्यक्रम में मझिआंव ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान, बरडीहा मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय पासवान, कांडी मंडल अध्यक्ष शशिरंजन दुबे, जिला मंत्री सह बरडीहा प्रभारी पवन कुमार, उमाशंकर यादव, नगर पंचायत की पूर्व वार्ड सदस्य वीणा देवी, वर्तमान वार्ड सदस्य विकास कुमार सिंह, उंटारी रोड के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुशील ठाकुर, लक्ष्मण सिंह, संयम सिंह, सुनील चौहान, सांसद प्रतिनिधि रामजतन पासवान, राजेंद्र चंद्रवंशी, शन्नी चंद्रवंशी, अमित वर्मा, महेंद्र यादव, विनय यादव, सुरेंद्र सिंह, चिंटू चंद्रवंशी, अमित चंद्रवंशी, शिवकुमार सिंह, सुरेंद्र यादव, सोनू गुप्ता, ओमकार यादव, श्रीनाथ चंद्रवंशी, प्रदीप प्रजापति, पीयूष सिंह, सदय पासवान, संजय रजवार, योगेंद्र कुमार, राकेश प्रजापति, बंधु रजवार, विजय यादव सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33.789 किलो गांजा और 2.534 किलो अफीम बरामद

    ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33.789 किलो गांजा और 2.534 किलो अफीम बरामद

    मलय डैम व सिंचाई नहर का डीसी ने किया निरीक्षण, सोमवार तक टेंडर निकालने का निर्देश

    मलय डैम व सिंचाई नहर का डीसी ने किया निरीक्षण, सोमवार तक टेंडर निकालने का निर्देश

    सुदूरवर्ती गांवों में पहुंची संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स, 80 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच

    सुदूरवर्ती गांवों में पहुंची संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स, 80 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच

    तीसरी बार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने ईश्वर सागर चंद्रवंशी, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    तीसरी बार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने ईश्वर सागर चंद्रवंशी, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    बुलडोजर कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवारों ने अंचल कार्यालय पहुंच लगाई न्याय की गुहार

    बुलडोजर कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवारों ने अंचल कार्यालय पहुंच लगाई न्याय की गुहार

    बोल बम के जयघोष से गूंजा रानाडीह, बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था

    बोल बम के जयघोष से गूंजा रानाडीह, बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था
    error: Content is protected !!