दंगा करने में भाजपा एक्सपर्ट है, लड़कों ने गलती से फहराया फिलिस्तीन का झंडा : इरफान अंसारी

Location: रांची


रांची: राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश का माहौल खराब करना चाहती है। वह दंगा करती है। मोहर्रम में जहां-जहां भी कुछ गड़बड़ी हुई इसके पीछे भाजपा के लोग थे। भाजपा के लोग दंगा कराकर माहौल खराब करना चाहते हैं। दंगा करने में भाजपा एक्सपर्ट है। इरफान अंसारी ने धनबाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उक्त बातें कहीं।
मोहर्रम में कुछ स्थानों पर फिलिस्तीन का झंडा फहराया जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा गलती से लड़कों ने किया है। उनकी मनसा गलत नहीं हैl ताजिया में कई तरह के झंडे लगाए जाते हैं इन्हीं में से कुछ ने गलती से फिलिस्तीन का झंडा भी लहरा दिया। भाजपा झारखंड में माहौल खराब करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। जुलूस पर पथराव कर भाजपा के लोग करते हैं ताकि दंगा भड़के। सभी मामलों की जांच के लिए मैंने डीजीपी को पत्र लिखा है।
भाजपा अभी बांग्लादेशी घुसपैठियों का मामला उठा रही है। जब चुनाव आएगा तब पाकिस्तानियों के भारत आने का मामला उठेगी। बॉर्डर पर बीएसएफ के जवान तैनात रहते हैं उनकी जिम्मेदारी है कि बाहर से आने वाले लोगों झारखंड में न घुसने दे।
मंत्री ने कहा कि राज्य के पारा शिक्षक और सहायक पुलिसकर्मियों द्वारा मुख्यमंत्री आवास का घेराव करना गलत है। उनकी मांगों पर सरकार कार्रवाई कर रही है। पारा शिक्षकों की कई मांगें मान ली गई हैं फिर भी यह लोग भाजपा के बहकावे में आकर आंदोलन कर रहे हैं। इन लोगों को भाजपा से सावधान रहना चाहिए। सरकार सभी को साथ लेकर चलना चाहती है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
error: Content is protected !!