तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग से 12 वर्षीय किशोरी समेत पांच लोग घायल, तीन गंभीर

Location: Garhwa


गढ़वा : मेराल थाना क्षेत्र के रेजो गांव में शुक्रवार रात तिलक समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक 12 वर्षीय किशोरी समेत दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार गढ़वा के एक निजी अस्पताल में कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायलों में कन्या पक्ष से रंका थाना क्षेत्र के कंचनपुर निवासी छोटू दूबे (पिता- वासुदेव दूबे), तेतरडीह गांव निवासी मुकेश तिवारी (पिता- ज्वाला तिवारी) एवं रंका अस्पताल रोड निवासी मनोज गुप्ता (पिता- भोला साह) शामिल हैं। वहीं वर पक्ष से एक 12 वर्षीय किशोरी और एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगने की सूचना है।

बताया जा रहा है कि रंका थाना क्षेत्र से वर पक्ष तिलक लेकर रेजो गांव पहुंचा था। समारोह के दौरान कन्या पक्ष के कुछ लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे, इसी दौरान गोली चलने से पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तत्काल गढ़वा लाया गया।

समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी प्रकार की प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है, लेकिन मेराल, रंका और गढ़वा मुख्यालय में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

पुलिस अधीक्षक का बयान
“मेराल थाना क्षेत्र के रेजो गांव में शुक्रवार की रात हर्ष फायरिंग से कुछ लोगों के घायल होने की सूचना के मामले में जांच जारी है। वर पक्ष के परिजनों ने किसी भी तरह की घटना से इनकार किया है, लेकिन पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।”
— दीपक कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक, गढ़वा


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!