डॉ. के. कस्तूरीरंगन को जीएन कॉन्वेंट स्कूल परिवार की श्रद्धांजलि, कहा– उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि


छात्रों व शिक्षकों ने मौन व्रत रख किया महान वैज्ञानिक को नमन

गढ़वा: इसरो के पूर्व अध्यक्ष, अंतरिक्ष वैज्ञानिक व शिक्षा नीति के प्रणेता डॉ. के. कस्तूरीरंगन के निधन पर जीएन कॉन्वेंट स्कूल परिवार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसकी शुरुआत निदेशक सह शिक्षाविद मदन केशरी व उपप्राचार्य बसंत ठाकुर ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक मदन केशरी ने कहा कि डॉ. कस्तूरीरंगन एक दूरदर्शी वैज्ञानिक थे, जिन्होंने भारत को अंतरिक्ष विज्ञान की ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके नेतृत्व में भारत ने मंगलयान जैसे ऐतिहासिक मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जिससे भारत मंगल ग्रह तक पहुंचने वाला पहला एशियाई देश बना।

उन्होंने बताया कि वे भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह प्रणाली के विकास में भी अग्रणी रहे और देश की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में भी उनकी भूमिका अतुलनीय रही। वे नई शिक्षा नीति (NEP) के प्रमुख शिल्पकार थे, जिसने भारतीय शिक्षा प्रणाली में व्यापक बदलाव की नींव रखी।

डॉ. कस्तूरीरंगन को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण सहित कई सम्मान प्राप्त हुए। उनके विचार, समर्पण और उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी।

कार्यक्रम में शिक्षकों खुर्शीद आलम, कृष्ण कुमार, वीरेंद्र शाह, विकास कुमार, नीरा शर्मा, नीलम कुमारी, सरिता दुबे, सुनीता कुमारी, शिवानी कुमारी, रागिनी कुमारी, ऋषभ श्रीवास्तव व संतोष प्रसाद की भूमिका सराहनीय रही।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अर्धनिर्मित मकान से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    अर्धनिर्मित मकान से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    दुष्कर्म के आरोप में पारा शिक्षक गिरफ्तार

    15 वर्ष पुराना भूमि विवाद पंचायत में सुलझा, दोनों पक्षों में हुआ समझौता

    15 वर्ष पुराना भूमि विवाद पंचायत में सुलझा, दोनों पक्षों में हुआ समझौता

    झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बाबा बंशीधर व राजा पहाड़ी शिव मंदिर में की पूजा

    झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बाबा बंशीधर व राजा पहाड़ी शिव मंदिर में की पूजा

    टेंपो पलटने से मजदूर की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा

    टेंपो पलटने से मजदूर की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा

    अनियंत्रित क्रेटा कार होटल में घुसी, कई लोग बाल-बाल बचे

    अनियंत्रित क्रेटा कार होटल में घुसी, कई लोग बाल-बाल बचे
    error: Content is protected !!