डैम में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

Location: Meral

मेराल (गढ़वा): मेराल थाना क्षेत्र के संगवरिया पंचायत स्थित भीमखाड़ गांव में मंगलवार सुबह डैम में नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमखाड़ गांव निवासी मेघनाथ सिंह का 28 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश सिंह मंगलवार सुबह गांव के खैरवा डैम में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी प्रयास के बाद युवक को डैम से बाहर निकाला गया।
घटना की सूचना मिलने पर परिजन ओम प्रकाश सिंह को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मेराल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मेराल थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गढ़वा भेज दिया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।
बताया जाता है कि मृतक अपने पीछे पत्नी और एक पुत्र को छोड़ गया है। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल व्याप्त है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    दो अलग-अलग मामलों में 9 दोषियों को सजा, छह को आजीवन कारावास, तीन को 5 वर्ष का कठोर कारावास

    वज्रपात ने उजाड़ी किसान की मेहनत, पांच भैंसों की मौत से ढाई लाख रुपये का नुकसान

    वज्रपात ने उजाड़ी किसान की मेहनत, पांच भैंसों की मौत से ढाई लाख रुपये का नुकसान

    चैनपुर के बोड़ी में कथित अवैध ईंट भट्ठा संचालन का आरोप, ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग

    चैनपुर के बोड़ी में कथित अवैध ईंट भट्ठा संचालन का आरोप, ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग

    डेढ़ माह बाद भी हत्या के आरोपित गिरफ्तार नहीं, न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने दी आंदोलन और आत्मदाह की चेतावनी

    डेढ़ माह बाद भी हत्या के आरोपित गिरफ्तार नहीं, न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने दी आंदोलन और आत्मदाह की चेतावनी

    वज्रपात की चपेट में आया युवक, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

    वज्रपात की चपेट में आया युवक, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

    डीआईजी किशोर कौशल ने किया मेराल थाना का निरीक्षण, कहा- शिकायतकर्ताओं से मित्रवत व्यवहार करें, थाना बने पब्लिक फ्रेंडली

    डीआईजी किशोर कौशल ने किया मेराल थाना का निरीक्षण, कहा- शिकायतकर्ताओं से मित्रवत व्यवहार करें, थाना बने पब्लिक फ्रेंडली
    error: Content is protected !!