वज्रपात की चपेट में आने से दुधारू गाय की मौत

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा): धुरकी थाना क्षेत्र के पुत्तुर गांव के हरैया टोला में मंगलवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक दुधारू गाय की मौत हो गई। घटना में किसान को करीब 20 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरैया टोला निवासी दिनेश बैठा (पिता- बाबूलाल बैठा) की दुधारू गाय मंगलवार अपराह्न गांव के समीप चर रही थी। इसी दौरान करीब साढ़े तीन बजे अचानक मौसम खराब हो गया। तेज बारिश और मेघ गर्जन के बीच हुए वज्रपात की चपेट में आने से गाय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गाय की मौत से किसान और उसके परिजनों में शोक का माहौल है। परिजनों ने बताया कि गाय की कीमत लगभग 20 हजार रुपये थी और उसकी मौत से परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है।
पीड़ित किसान ने प्रशासन से प्राकृतिक आपदा के तहत उचित मुआवजा एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि हुए नुकसान की कुछ भरपाई हो सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    चैनपुर के बोड़ी में कथित अवैध ईंट भट्ठा संचालन का आरोप, ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग

    चैनपुर के बोड़ी में कथित अवैध ईंट भट्ठा संचालन का आरोप, ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग

    डेढ़ माह बाद भी हत्या के आरोपित गिरफ्तार नहीं, न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने दी आंदोलन और आत्मदाह की चेतावनी

    डेढ़ माह बाद भी हत्या के आरोपित गिरफ्तार नहीं, न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने दी आंदोलन और आत्मदाह की चेतावनी

    वज्रपात की चपेट में आया युवक, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

    वज्रपात की चपेट में आया युवक, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

    डीआईजी किशोर कौशल ने किया मेराल थाना का निरीक्षण, कहा- शिकायतकर्ताओं से मित्रवत व्यवहार करें, थाना बने पब्लिक फ्रेंडली

    डीआईजी किशोर कौशल ने किया मेराल थाना का निरीक्षण, कहा- शिकायतकर्ताओं से मित्रवत व्यवहार करें, थाना बने पब्लिक फ्रेंडली

    वज्रपात की चपेट में आने से दुधारू गाय की मौत

    वज्रपात की चपेट में आने से दुधारू गाय की मौत

    डैम में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

    डैम में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
    error: Content is protected !!