डीसी से मिला पल्स टू शिक्षक संघ, मांगपत्र सौंप शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगत

Location: Garhwa



गढ़वा, शनिवार

झारखंड पल्स टू शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को उपायुक्त दिनेश कुमार यादव से मुलाकात कर उनका स्वागत किया और शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने शॉल ओढ़ाकर और बुके भेंट कर डीसी का स्वागत किया और उनके गढ़वा में पदस्थापन पर प्रसन्नता जताई।

संघ का नेतृत्व पलामू प्रमंडलीय अध्यक्ष एवं गोविंद प्लस टू विद्यालय गढ़वा के प्राचार्य विश्व विजय सिंह ने किया। उन्होंने डीसी को बताया कि झारखंड में लागू की गई नई शिक्षक नियमावली में टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों का वेतन कम कर दिया गया है, जबकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में शिक्षकों को आकर्षक वेतन देने की बात कही गई है। इससे योग्य अभ्यर्थी शिक्षा क्षेत्र में आने से हिचक रहे हैं।

मांगपत्र में कहा गया है कि अधिकतर विद्यालयों का संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापकों द्वारा किया जा रहा है, जिन्हें अतिरिक्त मानदेय नहीं दिया जाता, लेकिन कार्य में कमी पर दंडित किया जाता है। यह शिक्षकों में असंतोष का कारण बन रहा है। सभी विद्यालयों में स्थायी प्रधानाध्यापक की नियुक्ति की मांग की गई है।

संघ ने यह भी बताया कि 10 वर्षों की सेवा के बाद भी अधिकांश शिक्षकों को एसीपी और एमएसीपी का लाभ नहीं मिल रहा है। साथ ही, नई नियमावली में पूर्व से कार्यरत शिक्षकों के प्रमोशन के रास्ते बंद कर दिए गए हैं।

विद्यालयों में उपलब्ध कंप्यूटर और अन्य महंगे उपकरणों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई। प्रतिनिधियों ने विद्यालयों में रात्रि प्रहरी की नियुक्ति, सफाई कर्मियों की व्यवस्था और आउटसोर्सिंग से जोड़ने की मांग रखी। इसके अलावा खेल मैदान और खाली जमीनों के अतिक्रमण से मुक्त कराने तथा चहारदीवारी निर्माण की भी मांग की गई।

बिजली बिल और होल्डिंग टैक्स भुगतान के लिए विद्यालयों को किसी प्रकार की राशि या दिशा-निर्देश नहीं मिलने पर भी संघ ने चिंता जताई। संबंधित विभागों द्वारा लगातार बिल भेजे जाने और डिफॉल्टर घोषित करने की चेतावनी से विद्यालय प्रशासन परेशान है।

संघ ने कहा कि कई उत्क्रमित विद्यालयों में छात्र संख्या बहुत कम है, वहीं कुछ विद्यालयों में हजार से अधिक छात्र हैं। ऐसे में पोषक क्षेत्र के आधार पर नामांकन सुनिश्चित करने की नीति अपनाने और प्रवेश अभियान चलाने की आवश्यकता है।

प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल में विश्व विजय सिंह के अलावा गोविंद कुमार, सुधाकर सिंह, विवेक सिंह, अंतू यादव, राकेश गुप्ता, मनोज कुमार, चंद्रमौलेश्वर पांडे सहित कई शिक्षक शामिल थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!