डंडई प्रखंड व पंचायत भवनों का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Location: Garhwa


गढ़वा। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री दिनेश कुमार यादव ने 16 जुलाई को डंडई प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय एवं पंचायत भवन डंडई तथा पंचायत भवन लवाही कला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जिसे उपायुक्त ने गंभीर लापरवाही करार देते हुए संबंधित कर्मियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि ऐसे कर्मियों की लापरवाही से आम जनता के कार्य प्रभावित होते हैं, जिसकी भरपाई के लिए लोगों को बार-बार मंगलवार और शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार का सहारा लेना पड़ता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी अपने कर्मियों पर नियंत्रण रखने में विफल रहे हैं, अतः इनसे जवाबदेही तय की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान डंडई प्रखंड कार्यालय परिसर में छात्रों की साइकिल असेंबलिंग होती पाई गई, जिसे अनुचित ठहराते हुए उपायुक्त ने कड़ी आपत्ति जताई। परिसर में गंदगी और अव्यवस्था को लेकर भी उन्होंने BDO की कार्यशैली पर असंतोष जताते हुए स्पष्टीकरण मांगा।

इसके अलावा पंचायत भवन डंडई के अंतर्गत संचालित प्रज्ञा केंद्र भी अक्रियाशील पाया गया। वहां न शुल्क सूची प्रदर्शित थी और न ही कार्य जारी था, जिस पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली की स्थिति में प्रज्ञा केंद्र का लाइसेंस रद्द किया जाएगा और संचालक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अंत में उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि जिले भर के सभी प्रखंड, अंचल एवं कार्यालयों का औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेगा और जो भी कर्मी अनुपस्थित या लापरवाह पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!