टेलर से कुचलकर बाइक सवार युवक की हुई मौत, एक घायल

गढ़वा-रेहला सड़क में  फरठिया मोड़ के समीप शनिवार को टेलर की चपेट में आकर मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक आफताब अंसारी 25 वर्ष पिता रइस अंसारी  पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के सबौना गांव का रहने वाला था। जबकि इस घटना में घायल एजाज अंसारी पिता राज मोहम्मद अंसारी पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के तीसीबार गांव का रहने वाला है। वह मृतक का फुफेरा भाई है।

             जानकारी के अनुसार एजाज अंसारी के भाई की शादी थी। मोटरसाइकिल सवार एजाज अंसारी व उसके मामा का बेटा आफताब अंसारी गढ़वा से सामान लेकर तीसीबार गांव जा रहे थे। इस दौरान फरठिया मोड़ के समीप एक टेलर को ओवरटेक कर आगे निकलने के प्रयास में सड़क पर गड्ढे के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में मौटरसाइकिल पर पीछे बैठा आफताब अंसारी फेंका गया और  टेलर के पिछले चक्का के नीचे चला गया। इससे टेलर से कुचल कर उसकी मौत हो गई। जबकि  एजाज अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल के आसपास के लोगों ने घायल एजाज अंसारी को सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इधर, सड़क दुर्घटना में युवक की मौत की सूचना के बाद गढ़वा थाना पुलिस ने फरठिया मोड़ पर पहुंचकर मृतक आफताब अंसारी के शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर मृतक के स्वजनों को सौंप दिया।  

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!