टेंपो पलटने से पांच घायल, एक की हालत गंभीर, गढ़वा रेफर

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर: थाना क्षेत्र के टाउनशिप भवनाथपुर मुख्य मार्ग पर दुलहर के पास एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों में मकरी निवासी अजय पाल, अरसली निवासी रीना देवी (पति लक्ष्मण राम), नंदनी कुमारी, स्नेहा कुमारी और चेरवाडीह निवासी सरस्वती देवी (पति दिलीप सिंह) शामिल हैं।

हादसे के बाद समाजसेवी एवं अरसली मुखिया पति पिंटू अंसारी ने तत्काल घायलों को टेंपो से भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां सीएचओ इंद्र किशोर विश्वकर्मा ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर स्थिति को देखते हुए रीना देवी को गढ़वा रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा तब हुआ जब टेंपो चालक सामने से आ रहे दूसरे टेंपो से बचने के प्रयास में कट मारते हुए वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!