टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रंका में 40 मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण

Location: Garhwa

गढ़वा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम के सौजन्य से टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 40 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य टीबी मरीजों की तेजी से रिकवरी सुनिश्चित करना और जन सहभागिता को बढ़ावा देना है।

टीबी उन्मूलन के लिए यह आवश्यक है कि सभी मरीजों को उचित पोषण मिले। फूड बास्केट में गुड़, चना, बादाम, तेल एवं अन्य पोषक सामग्री दी जाती है, जिससे मरीजों की इम्युनिटी बढ़े और वे जल्द स्वस्थ हो सकें।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं लायंस क्लब अध्यक्ष डॉ. असजद अंसारी ने कहा,
“टीबी का उन्मूलन एक सामाजिक दायित्व है और इसे सफल बनाने के लिए सभी लोगों की भागीदारी जरूरी है। मरीजों को गोद लेकर उन्हें अतिरिक्त पोषण सामग्री देना एक पुनीत कार्य है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।”

इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम के प्रोजेक्ट चेयरमैन राकेश पाल ने कहा कि वे पहले भी टीबी मरीजों को गोद लेकर उनकी सहायता करते रहे हैं और आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित लायंस क्लब अध्यक्ष: डॉ. असजद अंसारी,प्रोजेक्ट चेयरमैन: राकेश पाल,टीबी उन्मूलन से जुड़े अधिकारी डॉ. पुरुषेश्वर मिश्र (डीपीसी, जिला यक्ष्मा प्रभाग), श्री विश्वास कुमार शर्मा, खालिद अनवर,सुपरवाइजर: सुमन कच्छप,अन्य लोग  संतोष कश्यप, देवेंद्र गुप्ता, रविंद्र कश्यप सहित कई लोग उपस्थित थे 

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने टीबी उन्मूलन के इस प्रयास को सराहा और अधिक से अधिक लोगों से इसमें भागीदारी निभाने की अपील की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, 15 अगस्त को सुबह 9 बजे टाउन हॉल मैदान में होगा मुख्य समारोह

    स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, 15 अगस्त को सुबह 9 बजे टाउन हॉल मैदान में होगा मुख्य समारोह

    ब्रेकिंग न्यूज़:भवनाथपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत

    ब्रेकिंग न्यूज़:भवनाथपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत

    मेदिनीनगर हत्याकांड: झांसी से गिरफ्तार हुआ प्रशांत तिवारी, तीन आरोपियों की तलाश जारी

    मेदिनीनगर हत्याकांड: झांसी से गिरफ्तार हुआ प्रशांत तिवारी, तीन आरोपियों की तलाश जारी

    प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप: डीएवी मॉडल स्कूल ने दर्ज की जीत

    प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप: डीएवी मॉडल स्कूल ने दर्ज की जीत

    पासुपालक का ग्यारह भैंस गुम थाना में सनहा दर्ज कराया

    पासुपालक का ग्यारह भैंस गुम थाना में सनहा दर्ज कराया

    एसआईआर फॉर्म फाड़ने के आरोप में दर्ज एफआईआर के बाद समझौता, मामले पर उठे कई सवाल

    एसआईआर फॉर्म फाड़ने के आरोप में दर्ज एफआईआर के बाद समझौता, मामले पर उठे कई सवाल
    error: Content is protected !!