झारखंड राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में अदिति पाण्डेय ने जीता स्वर्ण पदक, गढ़वा का बढ़ाया मान

Location: Manjhiaon

मझिआंव (गढ़वा), प्रतिनिधि। गढ़वा जिले के मझिआंव प्रखंड अंतर्गत आर.के. पब्लिक स्कूल, ऊंचरी की कक्षा 6-बी की छात्रा अदिति पाण्डेय ने झारखंड राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
विद्यालय के प्राचार्य श्री झा ने बताया कि 2 अगस्त को मेदिनीनगर स्थित स्कूल ऑफ एक्सीलेंस परिसर में झारखंड राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में गढ़वा, पलामू, कोडरमा, गिरिडीह, लातेहार, सिंहभूम, लोहरदगा सहित विभिन्न जिलों के 350 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़े मुकाबले के बीच अदिति पाण्डेय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पलामू नगर आयुक्त रंजीत कुमार लाल एवं पलामू एसडीएम संजय पाण्डेय ने अदिति को स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि अदिति इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपने विद्यालय और गढ़वा जिले का गौरव बढ़ा चुकी हैं।
अदिति के पिता अजय पाण्डेय पत्रकारिता में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं और वर्तमान में राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, मझिआंव में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी माता डॉ. किरण कुमारी संस्कृत विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर चुकी हैं।
इधर आर.के. पब्लिक स्कूल, ऊंचरी में भी प्राचार्य ने अदिति को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय के निदेशक अलखनाथ पाण्डेय ने अदिति को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि वह आगे भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर विद्यालय, गढ़वा, झारखंड और देश का नाम रोशन करें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    प्रशांत किशोर की जीत के मायने, बांकीपुर और दतिया में क्यों नहीं हुई वोट की चोरी, क्या जवाब देगा विपक्ष

    प्रशांत किशोर की जीत के मायने, बांकीपुर और दतिया में क्यों नहीं हुई वोट की चोरी, क्या जवाब देगा विपक्ष

    नए मकान की ढलाई के दौरान 440 वोल्ट बिजली लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

    नए मकान की ढलाई के दौरान 440 वोल्ट बिजली लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर में श्रावणी मेले का शुभारंभ, विकास कार्यों को लेकर उपायुक्त व विधायक को सौंपा गया मांगपत्र

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर में श्रावणी मेले का शुभारंभ, विकास कार्यों को लेकर उपायुक्त व विधायक को सौंपा गया मांगपत्र

    स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त सख्त, नियमित मॉनिटरिंग और औचक निरीक्षण के दिए निर्देश

    स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त सख्त, नियमित मॉनिटरिंग और औचक निरीक्षण के दिए निर्देश

    पिता पर हमला करने के आरोप में फरार पुत्र गिरफ्तार, बरडीहा पुलिस ने भेजा जेल

    पिता पर हमला करने के आरोप में फरार पुत्र गिरफ्तार, बरडीहा पुलिस ने भेजा जेल

    आवास योजना में अवैध राशि मांगने के आरोप पर PMAY-G प्रखंड समन्वयक से 24 घंटे में मांगा जवाब

    आवास योजना में अवैध राशि मांगने के आरोप पर PMAY-G प्रखंड समन्वयक से 24 घंटे में मांगा जवाब
    error: Content is protected !!