धुरकी और मझिआंव थाना क्षेत्र में गढ़वा पुलिस का विशेष अभियान, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Location: Garhwa

गढ़वा। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गढ़वा पुलिस ने धुरकी एवं मझिआंव थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 2 अगस्त की रात धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राउत एवं मझिआंव थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और सशस्त्र बलों की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाया।
अभियान का उद्देश्य विभिन्न मामलों के अभियुक्तों, वारंटियों एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ न्यायालय द्वारा जारी वारंट एवं कुर्की आदेशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना था। अभियान के दौरान दोनों थाना क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी की गई, जिसमें कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गढ़वा पुलिस ने कहा है कि जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने और न्यायालय के आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान नियमित रूप से संचालित किए जाएंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    प्रशांत किशोर की जीत के मायने, बांकीपुर और दतिया में क्यों नहीं हुई वोट की चोरी, क्या जवाब देगा विपक्ष

    प्रशांत किशोर की जीत के मायने, बांकीपुर और दतिया में क्यों नहीं हुई वोट की चोरी, क्या जवाब देगा विपक्ष

    नए मकान की ढलाई के दौरान 440 वोल्ट बिजली लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

    नए मकान की ढलाई के दौरान 440 वोल्ट बिजली लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर में श्रावणी मेले का शुभारंभ, विकास कार्यों को लेकर उपायुक्त व विधायक को सौंपा गया मांगपत्र

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर में श्रावणी मेले का शुभारंभ, विकास कार्यों को लेकर उपायुक्त व विधायक को सौंपा गया मांगपत्र

    स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त सख्त, नियमित मॉनिटरिंग और औचक निरीक्षण के दिए निर्देश

    स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त सख्त, नियमित मॉनिटरिंग और औचक निरीक्षण के दिए निर्देश

    पिता पर हमला करने के आरोप में फरार पुत्र गिरफ्तार, बरडीहा पुलिस ने भेजा जेल

    पिता पर हमला करने के आरोप में फरार पुत्र गिरफ्तार, बरडीहा पुलिस ने भेजा जेल

    आवास योजना में अवैध राशि मांगने के आरोप पर PMAY-G प्रखंड समन्वयक से 24 घंटे में मांगा जवाब

    आवास योजना में अवैध राशि मांगने के आरोप पर PMAY-G प्रखंड समन्वयक से 24 घंटे में मांगा जवाब
    error: Content is protected !!