जीएन कॉन्वेंट स्कूल में पृथ्वी दिवस पर भव्य कार्यक्रम, इको क्लब का गठन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गढ़वा: पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ जीएन कॉन्वेंट स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कक्षा 5वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक सह उप प्राचार्य बीके ठाकुर द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

बीके ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा, “पृथ्वी दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं बल्कि पर्यावरण के प्रति हमारी सोच और जिम्मेदारी को याद दिलाने का अवसर है। जब तक धरती हरी-भरी और आबाद रहेगी, तभी जीवन सुरक्षित रहेगा।” उन्होंने जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और वनों की कटाई जैसी चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें सतत विकास को अपनाना होगा और प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना होगा।

इस मौके पर छात्रों ने पर्यावरण पर आधारित नृत्य, गीत, चित्रकला और अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियों के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में इको क्लब का गठन भी किया गया, जिससे छात्र अब पर्यावरणीय गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगे।

इको क्लब के गठन के अवसर पर छात्रों को पर्यावरण रक्षा की शपथ दिलाई गई। शिक्षक कृष्ण कुमार ने अपने प्रेरक पर्यावरण गीत से बच्चों में जागरूकता की भावना जगाई, वहीं कार्यक्रम का संचालन शिक्षक खुर्शीद आलम ने किया और विषय प्रवेश बीके ठाकुर द्वारा कराया गया। धन्यवाद ज्ञापन इको क्लब के स्कूल इंचार्ज कृष्ण कुमार ने किया।

कार्यक्रम नीरा शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस दौरान बीरेंद्र गुप्ता, संतोष प्रसाद, मुकेश भारती, नीलम केशरी, ज्योति तिवारी, रागिनी कुमारी समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    error: Content is protected !!