जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा ने आयोजित की शोकसभा, मुनिरा चुदास्मा को दी श्रद्धांजलि

गढ़वा :जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा द्वारा जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक एवं विश्व अध्यक्ष पद्मश्री स्व. नाना चुदास्मा की पत्नी तथा जायन्ट्स की चेयरपर्सन श्रीमती सायना एन. सी. की माता, श्रीमती मुनिरा चुदास्मा के निधन पर श्रद्धांजलि स्वरूप एक शोकसभा का आयोजन किया गया।

यह शोकसभा ज्ञान निकेतन स्कूल में समूह अध्यक्ष राकेश केशरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने स्व. मुनिरा चुदास्मा के जीवन और उनके योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने बताया कि वे एक कुशल गृहणी होने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हुई एक प्रेरणादायी महिला थीं। जायन्ट्स इंटरनेशनल की स्थापना के बाद उन्होंने अपने पति नाना चुदास्मा के साथ कदम से कदम मिलाकर सेवा के क्षेत्र में एक अनूठी मिसाल पेश की।

वक्ताओं ने कहा कि मुनिरा चुदास्मा के निधन से जो रिक्त स्थान बना है, उसकी भरपाई संभव नहीं। सभा के अंत में ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति मिले।

शोकसभा में जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के पूर्व स्पेशल कमेटी सदस्य विजय केशरी, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, एम.पी. केशरी, पूर्व उपाध्यक्ष मनोज केशरी (रूपा गंजी), वित्त निदेशक अशोक केशरी, पूर्व उपाध्यक्ष मनोज केशरी (पोस्ट ऑफिस) तथा प्रसिद्ध हृदय रोग सर्जन डॉ. विकास केशरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!