जान-माल की सुरक्षा को लेकर सत्य प्रकाश ने थाना में लगाई गुहार, ओखरगाड़ा के एक व्यक्ति पर धमकी देने का आरोप

Location: Garhwa

मेराल: थाना क्षेत्र के ओखरगाड़ा गांव निवासी सत्य प्रकाश, पिता मनोज चंद्रवंशी ने जान-माल की सुरक्षा को लेकर थाना में ऑनलाइन आवेदन मेराल थाना में दिया है। आवेदन में गांव के ही संजय कुमार सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सत्य प्रकाश का आरोप है कि संजय कुमार सिंह अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और पूर्व में नक्सली दस्ते से भी जुड़े रहे हैं। उनके खिलाफ मेराल थाना कांड संख्या 97/99 के तहत उग्रवाद से संबंधित मामला दर्ज है, जिसकी पुष्टि आज भी रिकॉर्ड निकालकर की जा सकती है।

सत्य प्रकाश का कहना है कि संजय कुमार सिंह ने उन पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया है, जबकि उसका उस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। आवेदन में उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि संजय कुमार सिंह ने उन्हें फोन पर धमकी दी है—”तुम सुधर जाओ नहीं तो इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। तुम हमेशा मेरा विरोध करते हो, जिला परिषद चुनाव में भी मेरे खिलाफ काम किए थे और ईंट भट्ठा की सूचना भी आरटीआई से मांगी थी। अब तुम्हारी जिंदगी बर्बाद करके ही मानूंगा, तुम्हें कोई नहीं बचा पाएगा।”

सत्य प्रकाश ने अपने आवेदन के माध्यम से पुलिस से पूरे मामले की जांच कर नियम अनुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!