जयप्रकाश पटवा का स्वर्णिम रक्तदान: 50वीं बार बहाया जीवन बचाने वाला खून

Location: Garhwa

गढ़वा : सामाजिक सेवा में अग्रणी जयप्रकाश पटवा ने अपने जीवन का 50वां रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। सोशल वर्कर संस्था गढ़वा के बैनर तले सदर अस्पताल में एक यूनिट रक्तदान का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने ए पॉजिटिव रक्तदान कर रेहला निवासी 72 वर्षीय सीताराम साव की जान बचाई।

डॉ. पंकज प्रभात मेडिकल सेंटर से सूचना मिली कि बुजुर्ग मरीज के शरीर में मात्र 6 ग्राम रक्त बचा है और उन्हें तत्काल ए पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता है। यह जानकारी मिलने के बाद संस्था के संचालक आकाश केशरी ने रक्तदाता जयप्रकाश पटवा से संपर्क किया। वे तुरंत तैयार हो गए और रक्तदान कर मरीज की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

जयप्रकाश पटवा ने बताया कि वे हर तीन महीने में नियमित रूप से जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करते हैं, और यह उनका 50वां रक्तदान है। उन्होंने कहा, “किसी की जान बचाना ही मेरे लिए सबसे बड़ी सेवा है।”

संस्था के संचालक आकाश केशरी ने कहा कि संस्था समाजसेवा में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है, और समय-समय पर जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने का हरसंभव प्रयास किया जाता है। उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग संस्था के साथ जुड़कर मानव सेवा के कार्यों में भाग ले रहे हैं।

इस अवसर पर संस्था के सक्रिय सदस्य शुभम केशरी, अरविंद केशरी, अमन कश्यप, सुमित गुप्ता समेत अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। पूरी टीम ने जयप्रकाश पटवा को उनकी सेवा भावना के लिए बधाई दी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया गया जागरूक

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया गया जागरूक

    30 जुलाई से शुरू होगा राजा पहाड़ी श्रावणी मेला, श्रद्धालुओं के लिए भंडारा व ठहरने की विशेष व्यवस्था

    30 जुलाई से शुरू होगा राजा पहाड़ी श्रावणी मेला, श्रद्धालुओं के लिए भंडारा व ठहरने की विशेष व्यवस्था

    कांडी–शिवरी मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन

    कांडी–शिवरी मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के
    error: Content is protected !!