जमीन विवाद में महिला को नहीं मिला न्याय, उपायुक्त से तीसरी बार लगाई गुहार

Location: Manjhiaon


मोरबे गांव की शिवकुमारी देवी ने अतिक्रमण व गलत मापी का लगाया आरोप, प्रशासनिक कार्रवाई पर उठाए सवाल
मझिआंव (गढ़वा) प्रतिनिधि:
प्रखंड क्षेत्र के मोरबे गांव निवासी शिवकुमारी देवी ने जमीन विवाद में न्याय नहीं मिलने पर एक बार फिर उपायुक्त से गुहार लगाई है। उन्होंने तीसरी बार आवेदन देकर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन में शिवकुमारी देवी ने बताया कि उन्होंने मोरबे गांव निवासी धनंजय पाठक एवं धीरज पाठक से खाता नंबर 92, प्लॉट नंबर 614 में लगभग 11 डिसमिल जमीन की खरीदारी की थी। उसी जमीन के बगल में महेंद्र साव ने भी उसी विक्रेता से जमीन खरीदी थी। आरोप है कि महेंद्र साव ने उनकी जमीन में अतिक्रमण कर जबरन घर बना लिया है।
आवेदिका के अनुसार, सरकारी अमीन द्वारा जमीन की मापी कराई गई, लेकिन मापी में उनकी पूरी जमीन नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मापी के दौरान सरकारी सड़क को भी उनकी जमीन में जोड़कर वास्तविक क्षेत्रफल कम कर दिया गया। जहां उन्हें 11250 वर्ग कड़ी जमीन मिलनी चाहिए थी, वहां केवल 11240 वर्ग कड़ी ही दी जा रही है। उस पर भी अतिक्रमण कर निर्माण कर लिया गया है।
शिवकुमारी देवी ने यह भी बताया कि जब जमीन की खुदाई हो रही थी, उसी समय से वह अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिल सका। उन्होंने विक्रेता धनंजय पाठक एवं धीरज पाठक पर भी सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है।
आवेदिका ने पूर्व में 8 दिसंबर 2025, 16 जनवरी 2026 एवं 17 जनवरी 2026 को भी उपायुक्त को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा कई बार मझिआंव अंचल को जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए गए, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
इस मामले में पूर्व अंचल पदाधिकारी रामजी प्रसाद गुप्ता, सीओ शंभू राम, सीओ प्रमोद कुमार तथा वर्तमान बीडीओ सह सीओ श्रीमती कनक को भी निर्देश दिए गए थे, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
शिवकुमारी देवी ने आवेदन में खुद को अत्यंत गरीब बताते हुए कहा है कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने उपायुक्त से निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
वहीं इस संबंध में बीडीओ सह सीओ श्रीमती कनक ने बताया कि अगले सप्ताह पुनः अंचल अमीन द्वारा जमीन की मापी कराई जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!