जनता दरबार:बिजली मिस्त्री को दो हजार नजराना पेश नहीं की तो थम्हा दी 27144 रु का बिल

Location: Garhwa

गढ़वा। समाहरणालय सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में धुरकी प्रखंड के खाला निवासी मजबुल्लाह अंसारी ने बिजली बिल में गड़बड़ी को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिनेश कुमार यादव से शिकायत की।

फरियादी ने बताया कि उनके घर का बिजली मीटर चेक करने पहुंचे मिस्त्री ने ₹2000 की मांग की थी। उन्होंने पैसे देने से इनकार किया, जिसके बाद उनका बिजली बिल शून्य से बढ़ाकर ₹27,144 कर दिया गया।

मजबुल्लाह अंसारी ने उपायुक्त से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग की। उपायुक्त श्री यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक जांच एवं त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।

बिजली बिल में गड़बड़ी की यह शिकायत जनता दरबार में चर्चा का विषय रही। उपायुक्त ने कहा कि ऐसे मामलों में दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!