छात्र हित में सराहनीय पहल: श्रीकृष्ण पुस्तकालय में लगा आरो वाटर कूलर, एसडीओ ने किया उद्घाटन

Location: Garhwa

गढ़वा: श्रीकृष्ण अनुमंडलीय पुस्तकालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अब मिलेगा स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल। मंगलवार को पुस्तकालय में आरो वाटर कूलर का अधिष्ठापन शहर के चिरौंजिया स्थित जेएमडी हीरो शोरूम के निदेशक मार्तंड प्रताप सिंह एवं सहायक निदेशक मणिभद्र सिंह द्वारा सीएसआर योजना के तहत कराया गया।

इसका उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, जेएमडी हीरो शोरूम के सहायक निदेशक मणिभद्र सिंह और पुस्तकालय में अध्ययनरत एक छात्रा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर पुस्तकालय के कई छात्र-छात्राएं और कर्मचारी मौजूद रहे।

उद्घाटन के बाद एसडीओ संजय कुमार ने कहा कि “पानी पिलाना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है।” उन्होंने बताया कि पुस्तकालय में पढ़ाई कर रहे छात्रों ने स्वच्छ जल की मांग की थी, जिसके बाद जेएमडी हीरो शोरूम से सहयोग लेकर यह सुविधा उपलब्ध कराई गई।

वहीं मणिभद्र सिंह ने कहा कि छात्रों की सेवा करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आगे भी वे इस तरह के सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बिजली पोल से तार चोरी, जुड़वाणिया नाला से ढोड़वाही नाला तक बिजली आपूर्ति ठप; किसानों की धनरोपनी प्रभावित

    बिजली पोल से तार चोरी, जुड़वाणिया नाला से ढोड़वाही नाला तक बिजली आपूर्ति ठप; किसानों की धनरोपनी प्रभावित

    जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दंपती घायल; पुलिस ने शुरू की जांच

    जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दंपती घायल; पुलिस ने शुरू की जांच

    वन अधिकार पट्टा भूमि पर बिना ग्रामसभा की सहमति बांस रोपण का आरोप, ग्रामीणों ने सीओ से की कार्रवाई की मांग

    वन अधिकार पट्टा भूमि पर बिना ग्रामसभा की सहमति बांस रोपण का आरोप, ग्रामीणों ने सीओ से की कार्रवाई की मांग

    वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर संकल्प सभा, वक्ताओं ने सामाजिक एकता और अधिकारों के लिए संघर्ष का किया आह्वान

    वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर संकल्प सभा, वक्ताओं ने सामाजिक एकता और अधिकारों के लिए संघर्ष का किया आह्वान

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां पूर्व के एसएमसी चुनाव पर विवाद, अभिभावकों ने पुनः चुनाव की उठाई मांग

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां पूर्व के एसएमसी चुनाव पर विवाद, अभिभावकों ने पुनः चुनाव की उठाई मांग

    बीमा एवं वित्तीय जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा और बैंकिंग योजनाओं की दी जानकारी

    बीमा एवं वित्तीय जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा और बैंकिंग योजनाओं की दी जानकारी
    error: Content is protected !!