छत्तीसगढ़ में 11 करोड़ की लूट में शामिल कुख्यात अपराधी समेत गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Location: पलामू


पलामू (झारखंड), 3 अक्टूबर 2025:
पलामू जिले की पुलिस ने छत्तरपुर थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई लूट की घटना की जांच के क्रम में एक अंतरप्रांतीय आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में छत्तीसगढ़ में 11 करोड़ रुपये के बहुचर्चित आभूषण लूटकांड में शामिल एक मुख्य आरोपी सहित पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

छत्तरपुर पुलिस थाना में 1 अक्टूबर की रात आनंद कुमार नामक व्यक्ति ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया था कि मंदेया गांव के पास उसे पिस्तौल दिखाकर पांच मोबाइल और एक बाइक लूट ली गई थी। पुलिस ने जब इस मामले की गहराई से जांच शुरू की, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

जांच के दौरान पुलिस ने न केवल छत्तरपुर कांड के आरोपियों तक पहुंच बनाई, बल्कि छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज में 11 सितम्बर 2024 को हुए 11 करोड़ रुपये के आभूषण लूटकांड में शामिल डब्लयू प्रसाद साव उर्फ डब्लयू कुमार साव को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद गिरोह के चार और सदस्यों—सुशील कुमार यादव, रितेश कुमार पासवान, छोटु कुमार और ओमप्रकाश कुमार को दबोचा गया।

छत्तरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अवध कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से तीन बाइक, 16 मोबाइल फोन, एक गैस सिलेंडर, एक ल्युमिनस बैट्री, एक पिस्तौल और गोली बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में दर्जनों संगीन मामलों में संलिप्त रहा है। गिरोह के सदस्यों की उम्र 23 से 30 वर्ष के बीच है और ये तीनों राज्यों में सक्रिय थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!