घासी टोला में मुखिया की अध्यक्षता में बैठक, मुशहर और घासी परिवारों की समस्याओं के समाधान का लिया गया निर्णय

Location: Meral

पूर्वी पंचायत के मुखिया रामसागर महतो की अध्यक्षता में बुधवार को घासी टोला में पंचायत सचिव और वार्ड सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुशहर और घासी समुदाय के लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। साथ ही सरकारी योजनाओं से इन परिवारों को जोड़ने हेतु प्रत्येक परिवार की सूची तैयार करने का भी फैसला लिया गया।

बैठक के बाद जनप्रतिनिधियों ने मुशहर और घासी परिवारों के घर जाकर उनकी समस्याओं को जाना। इन समस्याओं के समाधान हेतु वीडियो सतीश भगत और सीओ जसवंत नायक से मिलकर ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया गया।

बैठक के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों और पंचायती राज विभाग की अधिकारी प्रियंका कुमारी ने वीडियो व सीओ से मिलकर समस्याओं से अवगत कराया। इस पर पदाधिकारियों ने मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड और बैंक खाता बनवाने के लिए जनप्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर पंचायत सचिव राधा कुमारी, पंचायती राज विभाग की प्रियंका कुमारी, वार्ड सदस्य विनोद चौधरी, देव कुमार राम, देवरथ मेहता, अरविंद कुमार, विनेश कुमार सहित मुशहर और घासी परिवार के लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!