घर में बिजली का तार जोड़ने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

Location: Manjhiaon

मझिआंव (गढ़वा), प्रतिनिधि। कांडी थाना क्षेत्र के सेमौरा गांव निवासी अशोक प्रसाद सोनी के 35 वर्षीय पुत्र रवि सोनी की सोमवार को बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया।
परिजनों ने बताया कि रवि सोनी अपने घर में बिजली का तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान उनके बाएं हाथ की उंगली में अचानक करंट प्रवाहित हो गया, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए मझिआंव रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही मझिआंव पुलिस रेफरल अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।
घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक की पत्नी गर्भवती है और अगले माह सितंबर में उसकी डिलीवरी होने वाली है। पति की असामयिक मौत से वह गहरे सदमे में है। पूरे गांव में इस घटना से शोक का माहौल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    प्रशांत किशोर की जीत के मायने, बांकीपुर और दतिया में क्यों नहीं हुई वोट की चोरी, क्या जवाब देगा विपक्ष

    प्रशांत किशोर की जीत के मायने, बांकीपुर और दतिया में क्यों नहीं हुई वोट की चोरी, क्या जवाब देगा विपक्ष

    नए मकान की ढलाई के दौरान 440 वोल्ट बिजली लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

    नए मकान की ढलाई के दौरान 440 वोल्ट बिजली लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर में श्रावणी मेले का शुभारंभ, विकास कार्यों को लेकर उपायुक्त व विधायक को सौंपा गया मांगपत्र

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर में श्रावणी मेले का शुभारंभ, विकास कार्यों को लेकर उपायुक्त व विधायक को सौंपा गया मांगपत्र

    स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त सख्त, नियमित मॉनिटरिंग और औचक निरीक्षण के दिए निर्देश

    स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त सख्त, नियमित मॉनिटरिंग और औचक निरीक्षण के दिए निर्देश

    पिता पर हमला करने के आरोप में फरार पुत्र गिरफ्तार, बरडीहा पुलिस ने भेजा जेल

    पिता पर हमला करने के आरोप में फरार पुत्र गिरफ्तार, बरडीहा पुलिस ने भेजा जेल

    आवास योजना में अवैध राशि मांगने के आरोप पर PMAY-G प्रखंड समन्वयक से 24 घंटे में मांगा जवाब

    आवास योजना में अवैध राशि मांगने के आरोप पर PMAY-G प्रखंड समन्वयक से 24 घंटे में मांगा जवाब
    error: Content is protected !!