सगमा में प्रथम सोमवारी पर निकली भव्य जल यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा): श्रावण मास की प्रथम सोमवारी के पावन अवसर पर सगमा प्रखंड के कटहर कला पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र राम के नेतृत्व में भव्य जल यात्रा का आयोजन किया गया। जल यात्रा में शामिल महिला, पुरुष एवं बच्चों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ “हर-हर महादेव” के जयघोष के बीच लगभग चार किलोमीटर की यात्रा कर उत्माही पहाड़ स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया।
जल यात्रा की शुरुआत कटहर कला पंचायत भवन से हुई। श्रद्धालु शारदा गांव स्थित तूरा नदी पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल भरा गया। इसके बाद भक्तों का विशाल जत्था भक्ति गीतों और जयघोष के साथ उत्माही पहाड़ स्थित शिव मंदिर पहुंचा, जहां पूजा-अर्चना के बाद भगवान शिव पर जल अर्पित किया गया। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा और क्षेत्र शिवभक्ति के रंग में सराबोर दिखाई दिया।
मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र राम ने बताया कि उत्माही पहाड़ स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु जल अर्पित करते हैं, लेकिन श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को तूरा नदी से जल लाकर शोभायात्रा के रूप में मंदिर पहुंचने और जलाभिषेक करने की वर्षों पुरानी परंपरा है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेश पासवान, कोषाध्यक्ष अखिलेश उरांव, सचिव प्रदीप ठाकुर, दीनानाथ विश्वकर्मा, अनुज ठाकुर तथा मंदिर के पुरोहित सतीश पांडे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    प्रशांत किशोर की जीत के मायने, बांकीपुर और दतिया में क्यों नहीं हुई वोट की चोरी, क्या जवाब देगा विपक्ष

    प्रशांत किशोर की जीत के मायने, बांकीपुर और दतिया में क्यों नहीं हुई वोट की चोरी, क्या जवाब देगा विपक्ष

    नए मकान की ढलाई के दौरान 440 वोल्ट बिजली लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

    नए मकान की ढलाई के दौरान 440 वोल्ट बिजली लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर में श्रावणी मेले का शुभारंभ, विकास कार्यों को लेकर उपायुक्त व विधायक को सौंपा गया मांगपत्र

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर में श्रावणी मेले का शुभारंभ, विकास कार्यों को लेकर उपायुक्त व विधायक को सौंपा गया मांगपत्र

    स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त सख्त, नियमित मॉनिटरिंग और औचक निरीक्षण के दिए निर्देश

    स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त सख्त, नियमित मॉनिटरिंग और औचक निरीक्षण के दिए निर्देश

    पिता पर हमला करने के आरोप में फरार पुत्र गिरफ्तार, बरडीहा पुलिस ने भेजा जेल

    पिता पर हमला करने के आरोप में फरार पुत्र गिरफ्तार, बरडीहा पुलिस ने भेजा जेल

    आवास योजना में अवैध राशि मांगने के आरोप पर PMAY-G प्रखंड समन्वयक से 24 घंटे में मांगा जवाब

    आवास योजना में अवैध राशि मांगने के आरोप पर PMAY-G प्रखंड समन्वयक से 24 घंटे में मांगा जवाब
    error: Content is protected !!