गढ़वा शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है होली का पर्व

Location: Garhwa

गढ़वा जिला मुख्यालय में होली का त्योहार हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। बुधवार सुबह से ही शहर के विभिन्न मोहल्लों और चौक-चौराहों पर रंगों की रौनक देखने को मिल रही है। बच्चे और युवा पिचकारी व रंग-गुलाल के साथ सड़कों पर निकलकर एक-दूसरे को रंग लगा रहे हैं। कई स्थानों पर टोलियां बनाकर लोग होली गीतों पर झूमते नजर आ रहे हैं।
घरों में पारंपरिक पकवान बनाए जा रहे हैं और लोग एक-दूसरे के घर जाकर अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। बाजारों में भी सुबह से चहल-पहल बनी हुई है। खासकर मीट और मुर्गा की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ देखी जा रही है। मिठाई और किराना दुकानों पर भी लोगों की आवाजाही बढ़ी हुई है।
होलिका दहन के बाद से शहर में शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। प्रशासन द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल की तैनाती के बीच लोग बेफिक्र होकर त्योहार का आनंद ले रहे हैं। फिलहाल शहर में होली का पर्व सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में जारी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!