गढ़वा में नेशनल हाईवे उद्घाटन की तैयारियों को लेकर भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस।    

Location: Garhwa

गढ़वा को मिलेगा विकास का नया मार्ग, गडकरी करेंगे नेशनल हाईवे का उद्घाटन                                                                                                                                    गढ़वा : भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्री  नितिन गडकरी के आगामी गढ़वा आगमन एवं 3 जुलाई  (गुरुवार) को होने वाले नेशनल हाईवे-75 के उद्घाटन समारोह को लेकर सोमवार को गढ़वा में भाजपा द्वारा एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

यह प्रेस वार्ता भाजपा नेता मुकेश निरंजन सिन्हा के आवास पर जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलखनाथ पांडेय ने कहा कि नितिन गडकरी का दौरा गढ़वा जिले के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। वह एक ईमानदार और संकल्पित नेता हैं, जिन्होंने 2014 से अब तक देश में सड़क निर्माण के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन किए हैं। उनके आगमन से गढ़वा को विकास की नई दिशा मिलेगी।”

उन्होंने इस परियोजना में पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम के योगदान की भी सराहना करते हुए कहा कि “उनके निरंतर प्रयास और संकल्प के कारण ही NH-75 का निर्माण संभव हुआ है।”

जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि “3 जुलाई को आयोजित उद्घाटन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में लोग भाग लें और इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें। गढ़वा अब आधुनिक बुनियादी ढांचे की दृष्टि से राष्ट्रीय नक्शे पर अपनी अहम पहचान बनाएगा।”

वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश निरंजन सिन्हा ने नितिन गडकरी को “विकास पुरुष” की संज्ञा देते हुए कहा कि “उनके नेतृत्व में देश में आधारभूत संरचनाओं का तेज विकास हुआ है। यह दौरा गढ़वा में व्यापार, रोजगार और संपर्क के नए द्वार खोलेगा।”

भाजपा नेता ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि “NH-75 का निर्माण आसान नहीं था। कई अड़चनें और विरोध सामने आए, लेकिन भाजपा की इच्छाशक्ति और गडकरी जी की नेतृत्व क्षमता ने इस परियोजना को साकार किया।”

बैठक में कार्यक्रम के सफल संचालन, जनसंपर्क की रणनीति और अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

इस मौके पर कन्हैया चौबेअरविंद तूफानी, डॉ .पतंजलि केसरीअरविंद पांडे, संजय ठाकुर समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!