गढ़वा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया दिशोम गुरु का जन्मदिन

Location: Garhwa

गढ़वा: झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 81वां जन्मदिन आज धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गढ़वा जिला झामुमो अध्यक्ष तनवीर आलम खान की उपस्थिति में पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के कल्याणपुर स्थित आवास पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिबू सोरेन के जीवन और उनके संघर्षों को याद किया। उन्होंने बताया कि शिबू सोरेन का जन्म 11 जनवरी 1944 को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में हुआ था। उनके पिता स्वर्गीय सोबरन सोरेन, जो शिक्षक थे, अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते थे। महाजनों के अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करते हुए उनकी हत्या कर दी गई थी।

शिबू सोरेन ने अपने पिता की हत्या के बाद शिक्षा छोड़ महाजनों के खिलाफ संघर्ष का रास्ता चुना। उन्होंने संथाल समाज के उत्थान के लिए युवाओं को संगठित किया और झारखंड के अलग राज्य गठन के लिए लंबा आंदोलन चलाया, जिसके परिणामस्वरूप 15 नवंबर 2000 को झारखंड राज्य का गठन हुआ।

इस अवसर पर झामुमो के कई वरिष्ठ नेता, जिला एवं केंद्रीय समिति के सदस्य, महिला मोर्चा की पदाधिकारी, युवा मोर्चा के प्रतिनिधि और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे
पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, जिला सचिव मनोज ठाकुर, केंद्रीय समिति सदस्य शरीफ अंसारी, कंचन साहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सिंह छोटू समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!