गढ़वा फायरिंग मामले में एक गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस की कार्रवाई

Location: Garhwa



गढ़वा (प्रतिनिधि): गढ़वा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड दक्षिणी गेट के पास 23 मार्च की रात हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में अमन कुमार ने गढ़वा थाना में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी दी।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहिद अली उर्फ पप्पू खान, निवासी पचफेड़ी (मेराल थाना क्षेत्र) के रूप में हुई है। नीरज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ऊंचरी स्थित एक मकान में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक मैगजीन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में पहले से कई मामले दर्ज हैं।
वहीं, एक अन्य कार्रवाई में गढ़वा थाना क्षेत्र के नगवा मोहल्ला में पुलिस ने गश्ती के दौरान संभावित बड़ी आपराधिक घटना को विफल कर दिया। गुप्त सूचना पर रामा साहू मैदान में छापेमारी की गई, जहां तीन संदिग्ध व्यक्ति किसी घटना की योजना बना रहे थे। पुलिस को देखकर तीनों भागने लगे, जिसमें से दो को खदेड़कर पकड़ लिया गया, जबकि एक फरार हो गया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजीत कुमार उर्फ छोटू एवं आदित्य कुमार (दोनों निवासी नगवा मोहल्ला) के रूप में हुई है। तलाशी में अजीत कुमार के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस, जबकि आदित्य कुमार के पास से एक जिंदा कारतूस एवं दो खोखा बरामद किए गए।
एसपी ने बताया कि आदित्य कुमार के विरुद्ध भी पूर्व से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
इस मौके पर थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी, पुलिस अवर निरीक्षक आदित्य नायक, अविनाश राज, सहायक अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार सिंह, संजय सिंह, मनोज कुमार सिंह, अरविंद कुमार दुबे सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!