नवरात्र में रामकथा: वनगमन प्रसंग पर भावुक हुए श्रद्धालु, जीवन के कर्म सिद्धांत पर दिया संदेश

Location: Garhwa



गढ़वा (प्रतिनिधि): गढ़देवी मंदिर के निकट स्थित प्राचीन नरगिर आश्रम में नवरात्र के अवसर पर आयोजित रामकथा के छठे दिन कथा वाचक बालस्वामी प्रपन्नाचार्य ने भगवान श्रीराम के वनगमन के कारणों एवं उसके परिणामों का विस्तार से वर्णन किया। इस दौरान उन्होंने श्रोताओं को कई व्यवहारिक और आध्यात्मिक उपदेश भी दिए।
कथावाचक ने कहा कि जीव को अपने कर्मों का फल अवश्य भोगना पड़ता है। सुख और दुख का कारण कोई अन्य नहीं, बल्कि स्वयं के कर्म होते हैं। उन्होंने बताया कि जीवन में एक समय ऐसा आता है जब प्रकृति स्वयं संकेत देने लगती है कि अब व्यक्ति को विषयों से विरक्ति लेकर ईश्वर और अध्यात्म की ओर अग्रसर होना चाहिए।
रामकथा के प्रसंग में उन्होंने कहा कि दशरथ ने जब अपने बाल सफेद होते देखे, तो उन्होंने राज्य अपने ज्येष्ठ पुत्र श्रीराम को सौंपने का निश्चय किया। दर्पण को सत्य का प्रतीक बताते हुए उन्होंने कहा कि यह कभी झूठ नहीं बोलता और वास्तविकता का बोध कराता है।
कथावाचक ने आगे कहा कि श्रीराम मर्यादा और आदर्श के प्रतीक थे। उन्होंने पिता के वचन की रक्षा के लिए राजगद्दी त्यागकर 14 वर्ष का वनवास सहर्ष स्वीकार किया, जो त्याग, धैर्य और कर्तव्य का अद्वितीय उदाहरण है। वनगमन का यह प्रसंग रामायण का अत्यंत भावुक अध्याय है, जिसमें श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण ने अयोध्या से प्रयागराज, चित्रकूट, दंडकारण्य, पंचवटी होते हुए आगे की यात्रा की।
उन्होंने केवट, निषादराज एवं वनवासियों के साथ श्रीराम की मित्रता का उल्लेख करते हुए कहा कि विपत्ति के समय ही सच्चे मित्र और धर्म की पहचान होती है।
कथा के दौरान बालस्वामी जी द्वारा प्रस्तुत भजन भी श्रद्धालुओं को भावविभोर करते रहे। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके निरंतर प्रयास से पांचवीं बार इस रामकथा का सफल आयोजन संभव हो पाया है।
रामकथा समिति के अध्यक्ष चंदन जायसवाल ने कहा कि श्रद्धालुओं की उपस्थिति से ही आयोजन को ऊर्जा मिलती है। उन्होंने पूरे आयोजन को सफल बनाने के लिए कथावाचक एवं उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!