गढ़वा नगर परिषद चुनाव: कंचन जायसवाल का जनसंपर्क अभियान

Location: Garhwa


गढ़वा नगर परिषद के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कंचन जायसवाल ने वार्ड संख्या 14 में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया और अपने चुनाव चिन्ह बेंच छाप पर मुहर लगाकर विजयी बनाने की अपील की।
जनसंपर्क के क्रम में श्रीमती जायसवाल ने कहा कि गढ़वा शहर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, बेहतर सड़क, जल निकासी और पारदर्शी प्रशासन उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे नगर परिषद को भ्रष्टाचार से मुक्त कर विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए उनके पक्ष में मतदान करें।
उन्होंने कहा कि “बेंच छाप” जनसरोकार, संवाद और सार्वजनिक सुविधा का प्रतीक है। नगर के हर वार्ड और मोहल्ले में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनका लक्ष्य है।
अभियान के दौरान स्थानीय लोगों से उन्हें सकारात्मक समर्थन मिला। उन्होंने 23 फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर बेंच छाप के पक्ष में अपना मत देने की अपील की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!