गढ़वा नगर परिषद चुनाव: पोस्टर फाड़ने का आरोप, CCTV फुटेज आया सामने

Location: Garhwa


गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में चल रहे चुनावी माहौल के बीच पोस्टर फाड़ने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस संबंध में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर दो युवकों को बैनर–पोस्टर हटाते हुए देखा गया है।
वीडियो में दिखाई देता है कि एक कार से दो युवक उतरते हैं। वे पहले वहां मौजूद एक कुत्ते को भगाते हैं और फिर जल्दबाजी में पोस्टर फाड़कर उन्हें गाड़ी में रखकर चले जाते हैं।
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विकास माली ने प्रेस कांफ्रेंस कर दावा किया कि फुटेज में दिख रहे एक युवक की पहचान उत्तम कुमार के रूप में हुई है। उनके अनुसार उत्तम कुमार, अध्यक्ष पद के दूसरे प्रत्याशी आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत के कार्यकर्ता हैं। श्री माली ने यह भी कहा कि उत्तम कुमार पहले उनके यहां कार्य कर चुका है।
श्री माली ने आरोप लगाया कि एक साजिश के तहत उत्तम कुमार को पहले उनके यहां काम करने भेजा गया था, ताकि उनके कार्यों की जानकारी ली जा सके। बाद में वह काम छोड़कर दौलत सोनी के साथ जुड़ गया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में संभावित हार के डर से इस तरह की हरकत करवाई जा रही है।
मामले को लेकर विकास माली ने गढ़वा थाने में आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि इस घटना से उन्हें व्यक्तिगत और चुनावी नुकसान हुआ है।
वहीं, श्री माली ने आशंका जताई है कि विरोधी पक्ष द्वारा चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश की जा सकती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, आरोपों पर दूसरे पक्ष की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!