गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों का चुनाव 28 अप्रैल को, नामांकन प्रक्रिया 21 अप्रैल से

Location: Garhwa


गढ़वा। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों का चुनाव 28 अप्रैल 2025 को आयोजित किया जाएगा। यह चुनाव नीलाम्बर-पीताम्बर बहुउद्देश्यीय सांस्कृतिक भवन, गढ़वा के सभागार में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संपन्न होगा।

इन पदों के लिए होगा चुनाव:

  • अध्यक्ष
  • उपाध्यक्ष (1 पद)
  • सचिव (1 पद)
  • सह सचिव (3पद)
  • कोषाध्यक्ष (3 पद)

चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • नामांकन पत्र प्राप्ति: 21 और 22 अप्रैल को, दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक।
  • नामांकन दाखिल: 23 और 24 अप्रैल को, दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक।
  • स्थान: गढ़वा जिला क्रिकेट संघ सह चुनाव अधिकारी का कार्यालय, सहिजना रोड, प्रिंस सेनेटरी, पुराना नगर परिषद कार्यालय के पीछे, गढ़वा।
  • नामांकन पत्रों की जांच: 25 अप्रैल को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी द्वारा की जाएगी।
  • नाम वापसी: 26 अप्रैल को, दोपहर 2:00 से शाम 4:00 बजे तक।
  • मतदान: 28 अप्रैल को, सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक, झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के पर्यवेक्षक और चुनाव अधिकारी की देखरेख में कराया जाएगा।

चुनाव अधिकारी राहुल ऋषि ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    error: Content is protected !!