गढ़वा के नरगिर आश्रम में रामकथा के तीसरे दिन रामावतार के रहस्यों का हुआ वर्णन

Location: Garhwa


गढ़वा के स्थानीय नरगिर आश्रम में आयोजित रामकथा अमृत वर्षा के तीसरे दिन अयोध्या के बाल स्वामी प्रपन्नाचार्य ने बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को रामावतार के रहस्यों एवं उसके कारणों का विस्तार से वर्णन किया।
उन्होंने बताया कि परब्रह्म परमेश्वर को धर्म की रक्षा और अधर्म के नाश के लिए साकार रूप में अवतरित होना पड़ा। साथ ही भक्तों की याचना एवं विभिन्न श्रापों के कारण भी भगवान को अलग-अलग रूपों में अवतार लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि मनु-शतरूपा की प्रार्थना तथा जय-विजय, वृंदा और नारद मुनि के श्राप के कारण भगवान ने राम के रूप में धरती पर अवतार लिया।
प्रवचन के दौरान स्वामी जी ने कहा कि मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ है और उसमें सत्संग का मिलना परम सौभाग्य की बात है। बिना सत्संग के विवेक नहीं होता और बिना विवेक के परमात्मा के गूढ़ विषयों को समझना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन का अंतिम लक्ष्य परमात्मा की प्राप्ति होना चाहिए और इसके लिए भक्ति मार्ग सबसे सरल और श्रेष्ठ मार्ग है।
उन्होंने आगे कहा कि निर्मल मन वाले व्यक्ति भगवान को अत्यंत प्रिय होते हैं और सुख-दुख में समान भाव रखना ही सज्जनता की पहचान है। विपत्ति और दुःख को ईश्वर से दूरी का परिणाम बताते हुए उन्होंने कहा कि दुःख मनुष्य को भगवान के करीब लाने का कार्य करता है, इसलिए कठिन समय में घबराने के बजाय ईश्वर का स्मरण करना चाहिए।
स्वामी प्रपन्नाचार्य ने अहंकार को मानव पतन का मुख्य कारण बताते हुए कहा कि प्रभुता मिलने पर अहंकार उत्पन्न होता है और इससे ऋषि-मुनि एवं देवता भी नहीं बच सके। उन्होंने नारद मुनि का उदाहरण देते हुए कहा कि अहंकार के कारण ज्ञानी व्यक्ति भी भ्रमित हो सकता है। उन्होंने कहा कि जब भी मन में अहंकार आए, तब प्रभु का अधिक स्मरण करना चाहिए।
इस अवसर पर राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आकर्षक झांकी निकाली गई और गायकों द्वारा राम जन्म से जुड़े छंद एवं बधाई गीत प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
रामकथा समिति के अध्यक्ष चंदन जायसवाल ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से कार्यक्रम सफल हो रहा है। उन्होंने समिति के सदस्यों के योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में जगजीवन बघेल, विनोद प्रसाद, अजय सिंह, मुन्ना मोबाइल, वार्ड पार्षद मीरा केशरी, राजेश विश्वकर्मा, सन्नी चंद्रवंशी, बिंदु राम, मुन्ना मिस्त्री, विजय ठाकुर, उमाशंकर गुड्डू, हरि दीनानाथ पासी, गौतम चंद्रवंशी, भरत केशरी, विकास ठाकुर, सुदर्शन मेहता, अरविंद पटवा, संजय सिंह अग्रहरि, राकेश चंद्रा, सोनू बघेल, आकाश बघेल, विकास बघेल, शांतनु केशरी, रोहित बघेल, पीयूष कांसकर, देवराज पटेल, ज्ञानचंद बिंद, जयशंकर बघेल, दीनदयाल पासवान, राहुल कुमार, अनिकेत गुप्ता, रोहित चंद्रवंशी, आदित्य केशरी, योगेश कुमार, नीरज चंद्रवंशी, करण कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!