खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में गढ़वा के शैलेंद्र पाठक ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका, साइक्लिंग प्रतियोगिता में कंपटीशन मैनेजर के रूप में दी सफल सेवाएं

Location: Garhwa


गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में कंपटीशन मैनेजर (CM) के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर जिले और राज्य का मान बढ़ाया है। भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन पटना (बिहार) में 5 मई 2025 को संपन्न हुआ, जिसमें साइक्लिंग स्पर्धा की जिम्मेदारी श्री पाठक को सौंपी गई थी। उन्हें यह दायित्व साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा सौंपा गया था।

खेलों के सफल आयोजन के बाद गढ़वा लौटे श्री पाठक ने उपायुक्त गढ़वा श्री शेखर जमुआर से शिष्टाचार मुलाकात की और संपन्न हुए आयोजन की विस्तृत जानकारी साझा की। उपायुक्त ने श्री पाठक को बधाई देते हुए कहा कि यह गढ़वा जिले और पूरे झारखंड राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह की जिम्मेदारी निभाना जिले की प्रतिभा और क्षमता को दर्शाता है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड राज्य की साइक्लिंग टीम ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप में पहला स्थान तथा बालक वर्ग में उपविजेता का खिताब प्राप्त किया।

श्री शैलेंद्र पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन के दौरान रोड और ट्रैक इवेंट्स का सफलतापूर्वक संचालन किया गया, जिसे प्रतिभागियों और आयोजकों द्वारा सराहा गया। उन्होंने कहा कि यह अनुभव उनके लिए गौरवपूर्ण रहा और भविष्य में भी वे खेल विकास की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!