खबर सदर अस्पताल से

Location: Garhwa

सर्प दंश से युवती ज़ख्मी


गढ़वा मझिआंव थाना क्षेत्र के अखौरीतले गांव निवासी राज कुमार की पुत्री अंजली कुमारी 18 वर्ष को सांप काटने से ज़ख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि अंजली कुमारी घर में कुछ काम कर रही थी। उसी बीच उसके हाथ में सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहा उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सको के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।


युवक ने कीटनाशक खाकर किया आत्महत्या का प्रयास

गढ़वा रंका थाना क्षेत्र के मतौली गांव निवासी नथुनी राम का पुत्र परशु राम कीटनाशक दाव खा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया की किसी बात को लेकर घर में विवाद उत्पन्न हुआ था। उसी बात से उग्र होकर परशु राम ने कीटनाशक दवा खा लिया। घटना के स्थिति बिगड़ने पर परिजनो ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहा उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।

बस की चपेट में आने से ग्रामीण हुआ घायल

गढ़वा रमना थाना क्षेत्र के सोनदाग गांव निवासी सुरेन्द्र राम 42 वर्ष बस की धक्के से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया की वह रमना बाजार में किसी काम से आया हुआ था। उसी बीच रोड क्रॉस करने के दौरान एक बस ने उसे धक्का मार दिया। घटना के बाद आस पास के लोगो के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया है। जहा उसका इलाज चल रहा है। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। इधर घटना के बाद बस चालक बस छोड़कर भागने में सफल रहा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
error: Content is protected !!