रंका बाजार से एमसीसी नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रति बंधित उग्रवादी संगठन एमसीसी के पूर्व सक्रिय सदस्य को रंका पुलिस ने रविवार के देर शाम रंका बाजार परिसर के सब्जी मंडी के एक खाली पड़े शेड के समीप से गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार रंका थाना क्षेत्र के हांड़ीघाट गांव निवासी झिरग मांझी उर्फ निर्मल जी जो वर्ष 2002-04 में एमसीसी संगठन का सक्रिय सदस्य रहा था दक्षिणी जोन में उसका काफी प्रभाव था उसने क‌ई घटनाओं को अंजाम दिया था रंका पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर में होने की सूचना पर उसको गिरफ्तार करने गई थी मगर पुलिस को झांसा देकर वह फरार हो गया था जहां तलाशी के दौरान उसके घर से एक रायफल बरामद किया था उसी केश में वह काफी दिनों से फरार चल रहा था पिछले दिनों न्यायालय ने उसके विरूद्ध वारंट जारी किया था रंका पुलिस को झीरग सिंह के रंका शहर में आने की सूचना मिली‌ थी सूचना के आलोक में सादे लिबास में टोह लेने के पश्चात उसकी पहचान की गई तथा सब्जी मंडी के एक सूनसान जगह से उसे गिरफ्तार कर लिया जहां सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Mahendra Ojha

Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!