कुसमही में पौधारोपण को लेकर विवाद, मारपीट में दो घायल; ग्रामीणों और वन विभाग के दावे अलग-अलग

Location: Meral


मेराल (गढ़वा)। मेराल प्रखंड के कुसमही गांव में रविवार को वन विभाग द्वारा कराए जा रहे पौधारोपण कार्य को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें दो ग्रामीण घायल हो गए। सूचना पर मेराल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग के कर्मचारी चार-पांच ट्रैक्टरों में पौधे लेकर दुसयानी टोला पहुंचे और ग्राम सभा की अनुमति व पूर्व सूचना के बिना गोबरदाहा गांव के लोगों के सहयोग से पौधारोपण शुरू करा दिया। जब ग्राम सभा के प्रतिनिधियों ने इसकी अनुमति और जानकारी मांगी तो विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार, मारपीट के दौरान केश्वर कोरवा पर कुदाल से हमला किया गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी और वे बेहोश हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे विरेंदु कोरवा भी घायल हो गए। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
थाना प्रभारी विष्णुकांत ने बताया कि वन अधिकार पट्टा को लेकर कुसमही और गोबरदाहा गांव के ग्रामीणों के बीच विवाद हुआ है। कुसमही के ग्रामीणों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच के बाद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद कुसमही में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम सभा द्वारा पहले से लगाए गए महुआ, इमली, कटहल, मुनगा, आम और अमरूद के पौधों को हटाकर विभागीय पौधे लगाने का प्रयास किया गया, जो वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत ग्राम सभा के अधिकारों का उल्लंघन है। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई तथा ग्राम सभा के अधिकारों की रक्षा की मांग करते हुए चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा।
वन विभाग ने आरोपों का किया खंडन
गढ़वा वन प्रमंडल के डीएफओ प्रमोद कुमार ने कहा कि वन विभाग के कर्मी वन क्षेत्र में नियमित पौधारोपण कर रहे थे। इसी दौरान गांव में झगड़े की आवाज सुनाई दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वन विभाग के किसी अधिकारी या कर्मचारी की ग्रामीणों से कोई झड़प नहीं हुई।
डीएफओ ने बताया कि विवाद कुसमही और गोबरदाहा के ग्रामीणों के बीच आपसी कहासुनी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्र में वन अधिकार के तहत कुछ लोगों को पट्टा मिला है तथा विभाग ने लगभग चार माह पहले पट्टा क्षेत्र से अलग स्थान पर पौधारोपण के लिए गड्ढों की खुदाई कराई थी। उनके अनुसार कुछ असामाजिक तत्व विभागीय कार्य में बाधा डालने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासनिक जांच में सहयोग करने की अपील की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    अर्धनिर्मित मकान से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    अर्धनिर्मित मकान से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    दुष्कर्म के आरोप में पारा शिक्षक गिरफ्तार

    15 वर्ष पुराना भूमि विवाद पंचायत में सुलझा, दोनों पक्षों में हुआ समझौता

    15 वर्ष पुराना भूमि विवाद पंचायत में सुलझा, दोनों पक्षों में हुआ समझौता

    झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बाबा बंशीधर व राजा पहाड़ी शिव मंदिर में की पूजा

    झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बाबा बंशीधर व राजा पहाड़ी शिव मंदिर में की पूजा

    टेंपो पलटने से मजदूर की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा

    टेंपो पलटने से मजदूर की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा

    अनियंत्रित क्रेटा कार होटल में घुसी, कई लोग बाल-बाल बचे

    अनियंत्रित क्रेटा कार होटल में घुसी, कई लोग बाल-बाल बचे
    error: Content is protected !!