कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर-खरौंधी मुख्य मार्ग पर बंसानी के पास बीती रात एक बाइक कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्वजनों द्वारा भवनाथपुर सीएचसी लाया गया, जहां डॉ. शैलेन्द्र कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।

घायलों में उत्तर प्रदेश के रामगढ़ निवासी अजीज अंसारी (पिता–कमालुद्दीन अंसारी), देवाटर निवासी अंसार अली (पिता–मेराज अली) और कोन निवासी जबीर अली (पिता–मेराज अली) शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बकरीद पर्व के अवसर पर भवनाथपुर प्रखंड के मकरी गांव में रहने वाले जाहिर अंसारी के घर आए हुए थे। रात्रि में लौटते समय तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर उत्तर प्रदेश लौट रहे थे। इसी दौरान बंसानी गांव के पास मुख्य सड़क पर अचानक एक कुत्ता दौड़ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!