किसान की मौत पर भाजपा नेता ने जताया शोक, बिजली व्यवस्था में लापरवाही का लगाया आरोप

Location: कांडी



कांडी। प्रतिनिधि। खेत में सिंचाई के दौरान बिजली का तार टूटकर गिरने से किसान उपेंद्र मेहता की हुई मौत पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने घटना को बेहद दुखद बताते हुए मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और सरकार एवं बिजली विभाग से किसानों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है।
रामलाला दुबे ने कहा कि उपेंद्र मेहता की मौत से पूरा क्षेत्र मर्माहत है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली व्यवस्था में लापरवाही और जर्जर तार-पोल के कारण किसान को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि सिंचाई के लिए बिजली कनेक्शन लेने वाले किसानों के खेतों तक सुरक्षित विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र के करीब 200 किसानों ने सिंचाई मोटर के लिए एग्रीमेंट कराया है, लेकिन कई किसानों के खेतों तक अब तक तार, पोल और ट्रांसफार्मर की सुविधा नहीं पहुंची है। ऐसी स्थिति में किसान असुरक्षित विद्युत व्यवस्था के बीच सिंचाई करने को मजबूर हैं।
भाजपा नेता ने उपायुक्त से मृतक किसान के परिवार को आपदा प्रबंधन के तहत तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने, चार लाख रुपये मुआवजा देने तथा मृतक के पुत्र को रोजगार देने की मांग की। उन्होंने क्षेत्र में जर्जर बिजली तार और पोल को तत्काल दुरुस्त कराने तथा किसानों के खेतों तक सुरक्षित बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की।
रामलाला दुबे ने कहा कि क्षेत्र में बारिश की स्थिति कमजोर रहने के कारण किसानों के सामने पहले से ही सिंचाई का संकट है। ऐसे में किसानों को राहत देने के लिए जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर राहत कार्य चलाया जाना चाहिए, ताकि किसानों को आर्थिक संकट से बचाया जा सके।
शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा नेता व पूर्व मुखिया विनोद प्रसाद, जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश राम, प्रमुख पिंकू पांडे, सीताराम तिवारी, पूर्व मुखिया कृष्णा मेहता, सरजग राज मेहता, जगदीश मेहता, सीताराम मेहता, महेंद्र मेहता, पवन मेहता, शिव मेहता समेत अन्य लोग शामिल हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    प्रशानिक खबरें

    प्रशानिक खबरें

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में अतिथि गृह के सेकंड फ्लोर की छत ढलाई शुरू

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में अतिथि गृह के सेकंड फ्लोर की छत ढलाई शुरू

    निर्धारित दर से महंगी खाद बिक्री का आरोप, कृषि विभाग की निगरानी पर उठे सवाल

    निर्धारित दर से महंगी खाद बिक्री का आरोप, कृषि विभाग की निगरानी पर उठे सवाल

    मझिआंव में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, अवैध होटल किया गया ध्वस्त

    मझिआंव में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, अवैध होटल किया गया ध्वस्त

    मुखिया के गांव की बदहाल सड़क, कीचड़ और पानी से होकर गुजर रहे 300 घरों के लोग

    मुखिया के गांव की बदहाल सड़क, कीचड़ और पानी से होकर गुजर रहे 300 घरों के लोग

    पीएम श्री विद्यालय के रसोईघर का ताला काटकर तीन गैस सिलेंडर चोरी

    पीएम श्री विद्यालय के रसोईघर का ताला काटकर तीन गैस सिलेंडर चोरी
    error: Content is protected !!