कांडी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, पर्वों को लेकर प्रशासन अलर्ट



कांडी प्रतिनिधि: आगामी चैत्र रामनवमी, ईद और सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को कांडी थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राकेश सहाय ने की। इसमें प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ राकेश सहाय ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले अखाड़ा जुलूस के लिए संबंधित कमेटी के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष को थाना में लिखित आवेदन देना अनिवार्य होगा। आवेदन में जुलूस का समय, मार्ग (रूट) और विस्तृत रूपरेखा (रूट चार्ट) देना जरूरी होगा, ताकि प्रशासन बेहतर सुरक्षा व्यवस्था कर सके।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के धारदार हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन द्वारा संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी।
इसके अलावा जुलूस में शामिल होने वाले लोगों को सख्त निर्देश दिया गया कि शराब के सेवन करने वालों को शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में सामाजिक और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रशासन ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
इस मौके पर थाना प्रभारी, प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद थे। उपस्थित लोगों में मुखिया ललित बैठा, पूर्व मुखिया विनोद प्रसाद, जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश राम, सुजीत कुमार, रिंकू सिंह, परीक्षा राम, लाल यादव, बाबू खान, मुर्तुजा अंसारी, दिलीप कुमार, कृष्णा बारी, देसाई, विनय कुमार मांझी और जूली टुडू शामिल रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!