शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी में बच्चों की पढ़ाई व मानसिक तैयारी पर जोर

Location: Meral

मेराल: प्रखंड मुख्यालय स्थित पाराडाइज पब्लिक स्कूल, लखेया रोड मेराल में बुधवार को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सगुनी यादव ने की, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक एवं शिक्षक शामिल हुए।
गोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बौद्धिक क्षमता पर विस्तृत समीक्षा की गई। स्कूल निदेशक इंजीनियर इमाम ने कहा कि परीक्षा से पहले बच्चों को मानसिक रूप से तैयार करना बेहद जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी कि वे घर पर पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल बनाएं, बच्चों को मोबाइल से दूर रखें और संतुलित भोजन उपलब्ध कराएं।
अभिभावकों ने कहा कि इस तरह की गोष्ठियों से शिक्षक और अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल बनता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई में सुधार होता है। निदेशक ने यह भी जानकारी दी कि विद्यालय में नि:शुल्क नामांकन की सुविधा उपलब्ध है और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। ऐसे अभिभावक विद्यालय आकर अपने बच्चों का नामांकन करा सकते हैं।
इस अवसर पर अभिभावक जुमराती अंसारी, राजेंद्र राम, महेंद्र कुमार, विजय राम, नितीश कुमार, बम्भोला पासवान तथा शिक्षक सुधीर कुमार, फिरदौस आलम, सरफराज अंसारी, प्रिया कुमारी, तेजस्वी साहू, रेखा कुमारी और राजा प्रक्षित दुबे उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!