कटहर कलां पंचायत में मुखिया ने विद्यालयों का निरीक्षण, सुधार के दिए निर्देश

Location: सगमा

सगमा प्रखंड के कटहर कलां पंचायत में मुखिया कलावती देवी और बीडीसी प्रतिनिधि पवन सिंह ने मध्य विद्यालय शारदा तथा प्राथमिक विद्यालय परहिया टोला शारदा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शिक्षण व्यवस्था और मध्यान भोजन सहित सभी प्रबंधन संबंधी पहलुओं की विस्तृत जांच की गई।

मुखिया कलावती देवी ने विद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता और स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए शिक्षकों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले दिनों में किसी प्रकार का सुधार नहीं दिखा, तो संबंधित अधिकारियों को लिखित प्रतिवेदन भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं मध्यान भोजन का स्वाद चखकर उसकी गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाले भोजन और संसाधनों का उद्देश्य बच्चों को बेहतर सुविधा देना है, इसलिए गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं होगी।

इस मौके पर विद्यालयों के सभी शिक्षक उपस्थित रहे और उन्होंने दिए गए निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!