कजरी: सावन की रिमझिम में जन्मी लोकधुन, डॉ.नथुनी पांडेय आजाद ने बताया उद्भव का रहस्य

Location: Garhwa

गढ़वा: पावस ऋतु में गाए जाने वाले गीतों में कजरी का विशेष स्थान है। साहित्यकार डॉ. नथुनी पांडेय आजाद के अनुसार, सावन के काले-कजरारे बादलों को देखकर ही इस गीत-विशेष को ‘कजरी’ नाम मिला। काजल शब्द से निकले कज्जल के अपभ्रंश से ‘कजरी’ बना। बादलों की श्यामिमा (कजरापन) ही इसके नामकरण का प्रमुख कारण रहा।

पांडेय ने बताया कि महाकवि कालिदास ने भी संकेत किया था कि मेघों के आगमन से प्रकृति में अद्भुत मादकता छा जाती है। सावन की इसी पृष्ठभूमि में कजरी गीत गाए जाते हैं, जिनमें कोमलता और श्रृंगार भाव का अद्भुत संगम होता है।

उन्होंने कहा—“बरसे जोर-जोर से पानी,
चुवे टूटही मोर पलानी,
पिया गइलें विदेशवा, लागत जहर कजरिया बा।”

महाकवि सूरदास ने भी अपनी रचनाओं में इस सौंदर्य का वर्णन करते हुए लिखा—“जहां देखो तहं स्याममयी है,
स्यामकुंज वन यमुना स्यापा,
स्याम स्याम घन छटा छई है।”

डॉ. पांडेय ने बताया कि भोजपुरी, बनारसी, पटनहिया और मिर्जापुरी कजरी अपनी शैली और स्थानीयता के आधार पर अलग-अलग रूपों में प्रसिद्ध है। “मिर्जापुर को कजरी का मायका माना जाता है, जबकि पलामूवासी डाल्टनगंज से सटे कजरी गांव को इसका पीहर मानते हैं।

कजरी गीतों के पीछे विरह, प्रेम और प्रकृति के सम्मिलन की भावनाएं हैं, जो सावन के मौसम में लोकसंस्कृति को जीवंत कर देती हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!